चुनाव आयोग मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए आयोग ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं। दिल्ली में पारंपरिक रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं।
Posted On:Tuesday, January 7, 2025